|
|
|
|
वेबसाइट और ईमेल में हिंदी (या विश्व की कोई भी भाषा) लिखना यूनीकोड के द्वारा आसान हो गई हैं | हिंदी भाषा लिखने के लिये तरीके (1) जी मेल के द्वारा = जीमेल की Setting > General > Enable Transliteration > Hindi में जाकर सेट करना हैं | इसके बाद जीमेल में आ दिखने लगेगा | जब भी हिंदी में लिखना हैं तो कंट्रोल जी दबाने पर रोमन में लिखने पर हिंदी में टाइप होता जायेगा | इसे ईमेल कर सकते हैं या कॉपी कर जहाँ उपयोग करना हो वह कर सकते हैं | (2) वेबसाइट में जा कर टाइप करना = www.astha.net > Usefull Link > Language > uni code typing में जा कर टाइप कर सकते हैं | या सीधे uni code typing पर क्लीक कर टाईप करने पर कम्पोज एरिया में टाईप कर सकते हैं | (3) सोफ्टवेयर को कंप्यूटर पर डाऊनलोड करना (सब से आसान टायपिंग)= www.astha.net > all information > Language > uni code typing > Download Google Transliteration IME > Choose your IME language > 32 Bit > Download Google IME > पर क्लीक कर सोफ्टवेयर डाऊनलोड हो जायेगा इसे इंस्टाल कर लें | इंस्टाल करने के बाद कंप्यूटर में सेट करने के बाद वर्क करेगा | कंप्यूटर में विंडो एस पी 2 होने पर निम्नलिखित विधि कर के सेट करें | Start > Control Penal > Date, Time, Language, and Regional Options > Language, and Regional Options > Language > Install fles for complex script and right-to-left languages (including Thai) को क्लीक करने पर विंडो की सीडी मागेगा सीडी डालने पर साफ्टवेयर इंस्टाल हो जायेगा | इसी पेज पर ऊपर Details पर Google Hindi Input दिखने लगेगा इसे सेलेट कर Apply कर दें | कंप्यूटर के नीचे दाये तरफ एक आइकॉन आ जायेगा जिसमें EN और HI लिखा होगा एक टाइम पर एक दिखेगा शुरू में EN दिखेगा जिसमे इंग्लिश टाइप होगी हिंदी टाइप करने के लिये कंट्रोल जी करने या आइकॉन को HI करने पर हिंदी में टाइप होने लगेया | इसे वर्ड ईमेल चेट मे सीधे यूनिकोड हिंदी में टाइप कर सकते हैं | सोफ्टवेअर डाऊनलोड करने पर टाइपिंग फास्ट हो जाती हैं और टाइप करते समय एक से अधित सम्बंधित वर्ड आने से टाइप करना आसान हो जाता हैं | |
|