www.kayastha.astha.net

HomeKayastha Matrimonial |  NEWS  |  Chitragupta Pooja  |  Bhai-Dooj Pooja  | Surname   |  Origin  |  Kayastha Directory  |  All Sabha  |  Arti  |   Chitragupta Photos  |  Encyclopedia  Shrivastava Jyotish      Facebook > Kayastha Group  |  Kayastha Page  |  Dr. Adarsh Shrivastava 9981704810

 

🙏अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महाकौशल प्रांत की प्रांतीय कार्यकारिणी का सम्मेलन महासभा के मुख्यालय जबलपुर में 25 दिसंबर 2023 को राधा भाव मिशन,बृज मोहन नगर, रामपुर जबलपुर में उत्साह और उमंग से आयोजित किया गया जिसमें महासभा के विभिन्न जिलों/ संभागीय मुख्यालयों से पधारे हुए पदाधिकारियों/अतिथियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री पवन सक्सेना और अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी जो महाकौशल प्रांत का राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व करते हैं उनकी उपस्थित विशेष उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का शुभारंभ हमारे इष्ट देव भगवान चित्रगुप्त जी की पूजन-अर्चन और आरती से हुआ तत्पश्चात प्रांत के विभिन्न जिलों/संभागीय मुख्यालयों और राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भाव-भीना स्वागत जबलपुर जिले के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए अपने संबोधन में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महाकौशल प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष श्री के. के. श्रीवास्तव ने जबलपुर जिले में महासभा की वर्ष भर आयोजित होने वाली विभिन्न कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी दी। साथ ही संगठन को मजबूत करने,अपने अपने क्षेत्रों में महासभा की सक्रिय सदस्यता और कायस्थ पत्रिका की सदस्यता को बढ़ाने हेतु प्रयास करने और वर्ष भर महासभा का प्रसार-प्रचार करने,विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करने के साथ ही स्थानीय कायस्थ बंधुओ से सघन संपर्क बढ़ाने के हेतु सभी उपस्थित पदाधिकारियों से आग्रह किया। उन्होंने प्रांतीय कार्यकारिणी की कार्य सूची के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारी को उस पर साथ में बैठकर सघन विचार करने हेतु प्रेरित किया। मंचासीन अन्य अतिथियों ने महासभा के संगठन को जिला/ संभागीय मुख्यालय स्तर पर कैसे मजबूत बनाया जाए, उस पर अपने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री श्री सहेंद्र श्रीवास्तव जी ने सुचारू और कुशलतापूर्वक करते हुए कार्यक्रम में आए सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।प्रत्येक जिले/संभागीय मुख्यालयों से आए प्रतिनिधियों द्वारा ‌अपने-अपने क्षेत्र में कैसे संगठन को मजबूत किया जाए और सक्रिय सदस्यता और कायस्थ पत्रिका की सदस्यता कैसे बढ़ाई जाए,आदि जैसे विषयों पर सघन चर्चा की गई। राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के रूप में श्रीमती रत्ना श्रीवास्तव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री शैलेंद्र श्रीवास्तव राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सागर, श्री अशोक खरे राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री कटनी,आदि की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही। श्री पवन सक्सेना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा ने कानपुर से आकर कार्यक्रम में उपस्थित युवा शक्ति को विशेष रूप से संबोधित करते हुए उनका परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम में हमारी आध्यात्मिक गुरु शोभा दीदी का सहयोग उल्लेखनीय रहा। कार्यक्रम में बालाघाट से जिला अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव,नरसिंहपुर से जिलाअध्यक्ष अजय श्रीवास्तव,सतना से मोहक खरे, जबलपुर से सर्व‌ श्री अरुण श्रीवास्तव,अमरेन्द्र नारायण श्रीवास्तव, गोपाल श्रीवास्तव, डॉ. विनोद श्रीवास्तव, डॉ.आदर्श श्रीवास्तव,अखिलेश ब्योहार, संतोष श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ.आशीष श्रीवास्तव, श्रीमती शशि खरे, रंजना श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, सीमा खरे,राजेंद्र व्यौहार, राम वर्मा, विजय श्रीवास्तव, गणेश श्रीवास्तव, आर. के. सक्सैना आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की झलकियां के कुछ छायाचित्र संलग्न हैं।
के के श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष
डॉ. आदर्श श्रीवास्तव मिडिया प्रभारी
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, महाकौशल प्रांत, भारत
फोटो


डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी के जन्म दिवस 3 दिसम्बर को 10.30 बजे डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी हाई कोर्ट चौराहा स्थित प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम किया जायेगा, आप सभी सादर आमंत्रित हैं, निवेदक आप एवं हम अखिल भारतीय कायस्थ महासभा


नव गठित कायस्थ परिवार धन्वंतरि नगर जबलपुर की प्रथम आम बैठक हर्षोल्लास के साथ दुर्गा मंदिर में संपन्न हुई। संयोजक गणेश श्रीवास्तव प्यासा एवं प्रदीप खरे ने सभी को हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला सत्र न्यायाधीश शिवनारायण नारायण खरे जी, अध्यक्षता देवेश चन्द्र वर्मा जी, विशिष्ट अतिथि सुरेश चन्द्र वर्मा जी एड. नवनीश जौहरी जी, डॉ. शैलेन्द्र खरेजी, सर्वेश सक्सैना जी, ओमप्रकाश श्रीवास्तव जी, सतीश श्रीवास्तव जी, आदर्श श्रीवास्तव जी का स्वागत अनिल सक्सेना जी, आलोक गुमास्ता जी, राहुल श्रीवास्तव जी ने किया। उपस्थित मातृशक्ति का भी सम्मान किया गया। कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव जी द्वारा शुभकामनाएँ दी गईं। सभी प्रमुख चित्रांश बंधुओं ने चित्रगुप्त जी की छवि का पूजन एवं आरती की। इस अवसर पर समाज जनों द्वारा सेवानिवृत्त न्यायाधीश शिवनारायण खरे जी का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। सभी वरिष्ठ जनों का सम्मान भी किया गया। सभी कायस्थ भाई-बहनों ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया और व्यक्त किया: सभी श्री नरेश कौशल जी, आर. सी. सक्सेना जी, डॉ. एस. खरे जी, अजय कुमार श्रीवास्तव जी, दिव्यकांत निगम जी, ब्रिजेश श्रीवास्तव जी, विद्या चरण खरे जी, नितिन श्रीवास्तव जी, श्रीमती विमला जी, श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव जी, संतोष वर्मा जी, श्रीमती अंजू खरे जी, श्रीमती दीपाली श्रीवास्तव जी, विजय श्रीवास्तव। जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने एकजुट होकर समाज के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। युवा शक्ति आलोक गुमास्ता जी ने समाज के लिए आगे आकर कार्य करने का वादा किया। सर्वेश सक्सेना जी ने भविष्य में स्थानीय स्तर पर एक भव्य रैली आयोजित करने, हर संभव मदद करने तथा शीघ्र ही एक समिति बनाने का विचार गंभीरता से रखा एवं आभार व्यक्त किया. श्री अमरेश सिन्हा जी की भी गरिमामय उपस्थिति रही। संचालन गणेश श्रीवास्तव �प्यासा� जी ने किया।

*डॉ. आदर्श श्रीवास्तव www.astha.net/kayastha फोटो


श्री राजेश खरे एडवोकेट जी के आवास में चित्रगुप्त मंदिर संत नगर, गोरीघाट रोड जबलपुर में चित्रगुप्त पूजा सम्पन्न हुई | फोटो


श्री चित्रगुप्त मंदिर फूटाताल समिति एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के द्वारा श्री चित्रगुप्त मंदिर फूटाताल में सावन के दुतीय सोमवार को रुद्राभिषेक 17 जुलाई दोपहर 3:30 बजे आयोजित पूजन में आप सादर आमंत्रित है | अमेन्द्र नारायण श्रीवास्तव, सहेंद्र श्रीवास्तव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा फोटो


 मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रोफेसर विपिन ब्योहर को जबलपुर संभाग का संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त करने पर बहुत बहतु बधाई फोटो


🌹आदरणीय अशोक खरे जी समग्र कायस्थ समाज कटनी के अध्यक्ष है, आप और आप की टीम ने चित्रगुप्त जी का भव्य मंदिर कटनी में बनाया है | इसके लिए आप और आप की टीम को बहुत बहुत बधाई | इस उपलब्धी पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा श्रीमती रत्ना श्रीवास्तव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री अमेन्द्र नारायण प्रांतीय उपाध्यक्ष, डॉ. विनोद श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष, गोपाल श्रीवास्तव ग्रामीण जिलाध्यक्ष, डॉ. आदर्श श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी, श्रीमती रजनी श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी ने स्वागत किया | फोटो


घर घर श्री चित्रगुप्त ... हर घर श्री चित्रगुप्त ... पूजा के लिये भगवान चित्रगुप्त जी का फोटो (फ्रेम सहित) 5� X 7� इंच 60/- में प्राप्त कर सकते हैं | इक्छुक व्यक्ति मोबाइल पर समय लेकर पते पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। पता डॉ आदर्श श्रीवास्तव, रतन नगर, मदन महल, जबलपुर (म.प्र.) वेबसाइट www.astha.net कायस्थ समाज व्हाट्सएप नंबर 9981704810


अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महाकौशल प्रांत जबलपुर द्वारा *यमद्वतिया तारीख 6 नवम्बर 21 शाम 6 बजे से प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर फूटाताल जबलपुर में हमारे इष्ट देव भगवान चित्रगुप्त जी की महाआरती का आयोजन / प्रसाद वितरण का धार्मिंक आयोजन किया गया है।* समस्त चित्रांश बंधुओं से विनम्र निवेदन है कि सपरिवार इस कार्यक्रम में उपस्थित हो कर काय॔क्रम की शोभा बढ़ावें। शाम 5:30 प्रेम चित्रगुप्त मंदिर में हवन, महाआरती का आयोजन है | दोपहर 12 बजे खामारियां चित्रगुप्त मंदिर में हवन, महाआरती का आयोजन है |


श्री सहेंद्र श्रीवास्तव जी को विदर्भ, महाराष्ट्र, महाकोशल प्रदेश प्रभारी - अखिल भारतीय कायस्थ महासभा नियुक्त किया गया हैं |

श्री कमल श्रीवास्तव जी को प्रदेश अध्यक्ष महाकोशल - अखिल भारतीय कायस्थ महासभा नियुक्त किया गया हैं | 

श्रीमती कविता सिन्हा जी को मध्य प्रदेश महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष - राष्ट्रीय कलाकार एसोसिएशन नियुक्त किया गया हैं | 

आप की इन उपलब्धियों पर आपका स्वागत श्रीमती रत्ना श्रीवास्तव जी के निवास पर श्रीमती रत्ना श्रीवास्तव, डॉ. विनोद श्रीवास्तव, अमेन्द्र नारायण, विवेक श्रीवास्तव, डॉ. जय नारायण खरे, यु. बी. अम्बस्थ, श्रीमती मीना श्रीवास्तव, आर. के. सिन्हा, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, जीतेन्द्र श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, डॉ. आदर्श श्रीवास्तव - मिडिया प्रभारी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने स्वागत किया | Photo


अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष बनने पर आदरणीय श्री के के श्रीवास्तव जी को बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ | 19.06.2021



कोविड वैक्सीन पर ऑनलाइन चर्चा सम्पन्न हुई | डॉ. विनोद श्रीवास्तव जी ने बताया | खमरिया फेक्टरी हॉस्पिटल सेंटर में ब्लड प्रेशर लिया जा रहा था | जिनका ब्लड प्रेशर नार्मल था उनको वैक्सीन लगाई जा रही थी | सभी सेंटरों में ब्लड प्रेशर नहीं लिया जा रह हैं | सेंटर ने बताया जिनका ब्लड प्रेशर नार्मल नहीं रहता हैं उन्हें समस्या आ सकती हैं | अर्थात ब्लड प्रेशर नार्मल होने पर टीका लगवायें | वर्तमान में 60+ को और 45 से 60 की आयु में जिन्हें गंभीर बीमारी हैं कोविड बैक्सीन लगाई जा रही हैं | पंजीयन ऑनलाइन और ऑफलाईन हो रहा हैं | तुरंत जाने पर भी लग जा रहा हैं |  अभी तक मेरी पहचान में 15 लोगो को टीका लग चुका हैं | कोई विशेष दुष्परिणाम नहीं हुआ हैं | सभी व्यक्ति जो वर्तमान केटेगरी में आते हैं, टीका अवश्य लगवायें | ऑनलाइन मीटिंग में डॉ. आदर्श श्रीवास्तव, डॉ. विनोद श्रीवास्तव, अमेन्द्र नारायण, ओम प्रकाश लाल श्रीवास्तव, इंद्रा बहादुर श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, जीतेन्द्र श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, सहेंद्र श्रीवास्तव, मीना श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, रजनी निगम, गणेश श्रीवास्तव शामिल हुये | डॉ. आदर्श श्रीवास्तव 14.03.2021


अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रविनंदन सहाय जी का दिनांक 24.02.2021 बुधवार दिन 11:35 पर पटना में स्वर्गवास हो गया है, श्री सहाय का सम्पूर्ण जीवन कायस्थ समाज की उन्नति के लिए ही रहा, आपके निधन से कायस्थ समाज ने अपना एक वरिष्ठ हितेषी खो दिया है | विनम्र श्रद्धांजलि एवम पुष्पांजलि । ॐ शांति शांति शांति
https://www.facebook.com/astha.net/posts/3791418134274886


अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जबलपुर द्वारा श्रीनाथ की तलैया में विराजित भारत माता के महान् सपूत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर मूर्ति पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती मनायी ၊ स्वतंत्रता संग्राम में उनके महान योगदान को याद किया ၊ आचार्य कवि गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी द्वारा कवितामय जीवनी पढ़ी ၊ आजाद करने हिन्द को आजाद हिंद फौज बनाई है ၊ महान देश भक्त नेताजी सुभाष ने बिट्रिस चूले हिलाई है ၊ कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति रही - श्री सहेन्द्र श्रीवास्तव , डॉ. विनोद श्रीवास्तव , सौरभ श्रीवास्तव, जितेन्द्र श्रीवास्तव , यू.वी. अम्बष्ठ , रजनीकांत वर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, कामता प्रसाद श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, अनूप वर्मा, हिमांशु खरे, आदर्श श्रीवास्तव

 


"कायस्थवृंद" के संस्थापक आदरणीय धीरेंद्र श्रीवास्तव की सुपुत्री चित्रांशी रत्निका श्रीवास्तव को यूपी पीसीएस डिप्टी कलेक्टर के पद प्राप्ति पर संपूर्ण कायस्थ परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ... डॉ. आदर्श श्रीवास्तव ...


आदरणीय चित्रांश बंधुओं जय चित्रगुप्त,
'मुकेश स्वरांजलि'

दिनांक 30 अगस्त 2020 दिन रविवार शाम 7:30 बजे मुकेश माथुर जी की पुण्यस्मृति में कायस्थ समाज का संगीत कार्यक्रम 'मुकेश स्वरांजलि' स्वर परिंदे द्वारा ऑनलाइन फेसबुक आईडी (लिंक) www.facebook.com/astha.net  पर आयोजित हैं | जिस पर आप सभी परिवार, रिश्तेदारों, मित्रो सहित सादर आमंत्रित हैं कृपया दी गई लिंक को शेयर करें | जिससे इस कार्यक्रम का अधिक से अधिक लोगों द्वारा आनंद उठाया जा सके |

आयोजक :- चित्रांश कायस्थ परिषद् : अमेन्द्र नारायण, आशीष श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, डॉ. अरविन्द श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, उमेश वर्मा, पुनीत सक्सेना, अजय श्रीवास्तव, जीतेन्द्र श्रीवास्तव, सोनू लाला, कपिल खरे, सुनील श्रीवास्तव, गजेन्द्र श्रीवास्तव, सोनू श्रीवास्तव, गोलू श्रीवास्तव, निशांत श्रीवास्तव, पंकज सक्सेना, अमित श्रीवास्तव, सत्य एम सक्सेना, मोनू सक्सेना, ब्रजेश श्रीवास्तव, मयूर श्रीवास्तव,

निवेदक :- सहेंद्र श्रीवास्तव, एच.एल. श्रीवास्तव, संजीव सरिल, जी. पी. श्रीवास्तव, के. के. श्रीवास्तव, मनीष अर्गल, विवेक श्रीवास्तव, डॉ. विनोद श्रीवास्तव, वेद प्रकाश अधोलिया, संतोष श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, श्रीमती चम्पा देवी श्रीवास्तव, श्रीमती रत्ना श्रीवास्तव, प्रभात श्रीवास्तव, एस.के. श्रीवास्तव, अशोक खरे, यु.बी.अम्बष्ठ, गोपाल श्रीवास्तव, ओ.पी. लाल, राम कुमार वर्मा, गणेश खरे, डॉ. जे एन खरे, भानु श्रीवास्तव, मनीष खरे, इंद्रा बहादुर श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, देवेन्द्र वर्मा, योगेश श्रीवास्तव, जीतेन्द्र श्रीवास्तव, गणेश श्रीवास्तव, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, देवेन्द्र श्रीवास्तव, नीरज वर्मा, शिवहरी श्रीवास्तव, राजेंद्र ब्योहार, मनीष श्रीवास्तव, सचिन खरे, अलोक श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, दुर्गेश ब्योहर, नवनीत श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, चन्दन श्रीवास्तव, श्रीमती सरोज खरे, श्रीमती ज्योति खरे, राजश्री खरे, दीप्ति श्रीवास्तव, मीना श्रीवास्तव, रजनी निगम एवं समस्त चित्रांश बन्धु | अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, चित्रगुप्त सेना, विश्व कायस्थ संगठन, महाकोशल कायस्थ परिसद, चित्रगुप्त मंदिर खमरिया, व्ही.एफ.जे कायस्थ महासभा, संजीवनी कायस्थ सभा |

मिडिया प्रभारी, डॉ. आदर्श श्रीवास्तव www.kayastha.astha.net  हेल्प व्हाट्सएप नंबर 9981704810

 

 


आदरणीय चित्रांश बंधुओं जय चित्रगुप्त,
22 अगस्त 2020 सायं 5 बजे की आरती के सन्दर्भ में 22 अगस्त सुबह 09:30 बजे फेसबुक मेसेंजर �कायस्थ मीटिंग आस्था.नेट� पर मीटिंग की जायेगी |
दिनांक 22 अगस्त 2020 दिन शनिवार को सायं 5 बजे श्री चित्रगुप्त फूटाताल मंदिर में विघ्नहर्ता श्री गणेश जी, श्री चित्रगुप्त जी एवं संकटमोचन हनुमान जी की महाआरती का आयोजन मध्यक्षेत्र के यशस्वी एवं जन प्रिय विधायक माननीय श्री विनय सक्सेना जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिये आयोजित हैं | आयोजन, शासन द्वारा निर्देशित कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुये आयोजित की जायेगी |
निवेदक :- अमेन्द्र नारायण, सहेंद्र श्रीवास्तव, के. के. श्रीवास्तव, मनीष अर्गल, विवेक श्रीवास्तव, डॉ. विनोद श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, श्रीमती चम्पा देवी श्रीवास्तव, प्रभात श्रीवास्तव, एस.के. श्रीवास्तव, अशोक खरे,
मिडिया प्रभारी, डॉ. आदर्श श्रीवास्तव www.kayastha.astha.net


 

प्रतिभाशाली छात्र छात्रा 2020 को बहुत बहुत बधाई ....

 

Anup Bhatnagar Abu Road > My daughter got 87% in 12th https://www.facebook.com/anup.bhatnagar.14  ज हमारी छोटी बिटिया रानी रिशिका सिन्हा ने आई सी यस ई हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा में 82%मार्क्स पा कर सफलता प्राप्त की

 

Abhira khare S/o Shri Vijay Khare, Priyanka Khare Jhansi U P has scored 95.40 % in his 12th exam.

 

Sandeep Shrivastava > My son Master Sahaj Shrivastava got 95.4℅ in CBSE 12th class https://www.facebook.com/sandeep.shrivastava.144 class="active2" target="_blank"

आशीष खरे > मेरे भांजे शुभ वर्मा के सीबीएसई बोर्ड की 12 वी कक्षा में 95% आये आप सभी को बधाई https://www.facebook.com/ashish.khare.98284

संतोष श्रीवास्तव जबलपुर की पुत्री अर्जिता सीबीएसई बोर्ड में 12 वी कक्षा में 94.4% आये हैं |

Uday Bhaskar Ambastha > My grand daughter Pahal Shrivastava daughter of Dr Rakesh Shrivastava and Dr Smt Payal Shrivastava Jabalpur secured 93.8 percent in 12th cbse board


संगत-पंगत की द्वितीय आनलाइन बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न

(ऑनलाइन समूह मीटिंग के तहत डिजिटल प्लेटफार्म पर संगत पंगत द्वारा महिलाओं के स्वावलंबन विषय पर द्वितीय बैठक एवं चर्चा का सफल आयोजन)

दिल्ली / संगत पंगत (साझेपन की उड़ान) की द्वितीय बैठक जो कोरोना महामारी के निदान एवं महिलाओं के स्वावलंबन विषय पर आयोजित थी का आयोजन आज दिनांक 14 जून 2020 दिन रविवार को 6:00 बजे से संगत पंगत के राष्ट्रीय संयोजक श्री आर. के. सिन्हा (सांसद राज्यसभा) की अध्यक्षता में किया गया। रत्ना सिन्हा जी ने डिजिटल बैठक का सफल संचालन किया।
बैठक में मुख्य रुप से विश्व में आई हुई विपदा एवं उसमें कायस्थ समाज की भूमिका पर चर्चा की गई। साथ ही कायस्थ महिलाओं एवं बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाए जाने हेतु संगत पंगत के माध्यम से सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं के बारे में जानकारी दी गई। संगत पंगत के माध्यम से संचालित कायस्थ बेंक का चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में विस्तार किया जा रहा है वर्तमान में बिहार व झारखंड में बेंक ने महिलाओं को लोन उपलब्ध करवाना शुरू कर दिया है। कायस्थ बेंक प्रमुख श्री ज्ञान प्रकाश जी ने विभिन्न योजनाओं के लिए लोन दिए जाने पर विस्तार से बताया। अगले चरण में उत्तर प्रदेश फिर मध्य प्रदेश में बेंक की शाखाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस अवसर पर SBI के जी एम भानू प्रसाद जी ने भी बेंक द्वारा छोटे एवं कुटीर उधोगो के लिए उपलब्ध करवाए जा रहे लोन एवं महिलाओं व युवाओं को मिलने वाली योजनाओं से अवगत कराया।
बैठक में विशेष रूप से फ्लोरिडा यू.एस.ए., सिंगापुर सहित उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड, दिल्ली आदि के प्रदेश प्रभारी शामिल हुए।
मध्यप्रदेश का नेतृत्व संगठन के प्रदेश संयोजक जी एम जौहरी एवं प्रदेश सह संयोजक राजेश नारायण श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर भोपाल से ब्रज कुमार श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव भी विशेष आमंत्रित के रुप में उपस्थित थे। उपस्थित सदस्यों को मध्य प्रदेश के विभिन्न कायस्थ संगठनो द्वारा आपदा की इस घड़ी में किए जा रहे सामाजिक कार्यो एवं जनमानस की निस्वार्थ भाव से की जा रही जनसेवा के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया एवं उन सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
संगत पंगत के संयोजक आर के सिन्हा ने कहा कि हमें पूर्ण अहसास हो गया है कि आपदा स्वयं में अच्छे अवसर भी लाती है जिसका जीता जागता उदाहरण यह आना लाइन समूह मीटिंग भी है। इस आपदा ने हमें मजबूत व एकजुट होकर जनहित में भलाई के कार्य करने हेतु भी प्रेरित किया है, प्रकृति में आए बदलावों से भी अवगत कराया है एवं आत्मनिर्भर बनने की ओर भी अग्रसर किया है।
आज की बैठक में मुख्य रुप से यू एस ए से नलिनी कमलनी जी, फ्लोरिडा से प्रभात जी, सिंगापुर से विक्रांत श्रीवास्तव जी एवं दिनेश श्रीवास्तव जी भी आनलाइन उपस्थित थे आप लोगों ने भी वंहा की स्थितियों से सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर आज बैठक में मुख्य रूप से आर के सिन्हा, रत्ना सिन्हा, गोपाल कृष्ण सक्सेना, कुलदीप माथुर, गोपाल जौहरी, राजेश नारायण श्रीवास्तव, ब्रज कुमार श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, मनोज सक्सेना, नलिनी कमलनी, मनीषा श्रीवास्तव, सुजीत वर्मा, डा. ज्योति श्रीवास्तव, मेघना श्रीवास्तव, डा आदर्श श्रीवास्तव, सुनील कुमार, अनिल माथुर, रिषी सिन्हा, अमेन्द्र नारायण, पवन सक्सेना, संजीव मेहता, वी पी श्रीवास्तव, विवेक चंद्र, दिनेश निगम, मनोज लाल, अमितेश कुमार, अतुल निगम, अतुल वर्मा, मनीष किशोर, शालिनी सिन्हा, राहुल कुदेशिया, संजय श्रीवास्तव नॉटी, संजय लाल, सुजीत वर्मा, संजय सहाय, राकेश कुमार, अंजलि वर्मा, राम सक्सेना, राजीव मोहन, वरुण चित्रांश, दीपक कुमार, विपुल कुमार, अजय कुमार सक्सेना, संदीप सक्सेना, पंकज श्रीवास्तव, अशोक कुमार, राजन जी, अमिताभ जी, अनुराग जी, मनोज श्रीवास्तव, राकेश कुमार, आर के श्रीवास्तव, मनोज कुमार मनोज, सुरेंद्र कुलश्रेष्ठ, धीरेन्द्र श्रीवास्तव, कुमार अनुपम, शोभा सिन्हा, सुशांत सौरभ, नीरज कुमार, अरविंद सक्सेना, विवेक कुलश्रेष्ठ, अनुपम वर्मा, अनुरंजन श्रीवास्तव, विशाल सक्सेना, अख्शवीर नाथ, राजन वर्मा, रेणु वर्मा सहित 79 आमंत्रित उपस्थित थे।
सभी सदस्यों को एक साथ आनलाइन जोडने में रत्ना सिन्हा एवं राहुल कुदेशिया की मुख्य भूमिका रही।

संगत - पंगत (साझेपन की उड़ान) 



आदरणीय राम कुमार वर्मा जी (बैंक मैनेजर एवं वरिष्ठ उपाध्याय अखिल भारतीय कायस्थ महासभा) के 18 जून जन्मदिन पर बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं । भगवान से प्रार्थना है कि वह आपको उतम स्वास्थ्य, दीर्घ आयु तथा सुख समृद्धि प्रदान करें� डॉ. आदर्श श्रीवास्तव


 

कपिल शर्मा ने मांगी माफ़ी

 


नमस्कार
कायस्थ एकता क्लब परिवार....
भाइयों और बहनो
हमारे आज के विशेष मेहमान

हमारे कायस्थ एकता क्लब के सदस्य डॉ. आदर्श श्रीवास्तव (https://www.facebook.com/dr.adarsh.shrivastava) जबलपुर मध्य प्रदेश निवासी हैं | इन्होने अपना पूरा समय और जीवन कायस्थ समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया हैं |

सामाज तथा बिरादरी के लिए कुछ करने की प्रबल इच्छा के फलीभूत आदर्श श्रीवास्तव जी ने 1995 से कायस्थ वैवाहिक पत्रिका एवं 2002 से www.astha.net वेबसाइट एवं एप उपलब्ध किया है, जिसमें कायस्थ समाज के वर्तमान विवाह योग्य युवक और युवतियों की 11,000+ जानकारियां उपलब्ध रहती हैं | वेबसाइट पर कायस्थ समाज की धार्मिक, सामाजिक जानकारियां उपलब्ध है | सोशल साईटस में देश विदेश के लाख कायस्थ बन्धु विभिन्न फेसबुक आईडी में फ्रेंड और पेज, ग्रुप में सदस्य हैं और जोड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं | www.kayastha.astha.net कायस्थ समाज का मिडिया हैं | इस प्लेटफार्म से समाज की गतिविधियां, समाज सुधार के सन्देश का प्रचार प्रसार करते हैं | वेबसाइट सॉफ्टवेयर डेवलपर हैं, सामाजिक संगठनो एवं विभिन्न जन उपयोगी जानकारियां वेबसाइट पर उपलब्ध हैं | कंप्यूटर, मोबाइल, इंटरनेट, सोशल साईटस के उपयोग की टिप्स देते हैं | आप 1988 जिस समय 486 कंप्यूटर जनरेशन चलती थी से जुड़े हैं |

इसके अलावा श्री श्रीवास्तव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के मिडिया प्रभारी भी हैं | साथ ही साथ कायस्थों के अनेक संगठनो मे पदाधिकारी के बतौर अपनी सेवाएं कुशलतापूर्वक निभा रहे हैं ...

आईए उनसे �आप की अदालत� कार्यक्रम में कुछ रोचक प्रश्न किए जाएं और उनके जवाब का आनन्द और इनके अनुभव का लाभ लिया जाए।
हां, प्रश्न मजेदार हो और आदर्श जी की अपने अनुभव, जानकारी, ऊपर निम्नलिखित विधाओं से संबंधित हों, जिससे इस समूह, इस समूह में सम्मिलित आप सब को लाभ मिल सके।
10 मई सुबह 8:00 से रात्रि 8:00 बजे तक आप लोग उनसे प्रश्न कर सकते हैं। आदर्श जी आप सभी के प्रश्नों का उत्तर देने के लिए इस समय तक उपलब्ध रहेंगें।

एडमिन, कायस्थ एकता क्लब ...


आदरणीय चित्राँश बंधुओ जय चित्रांश
ॐ यमाय धर्मराजाय श्री चित्रगुप्ताय नमः
सभी कायस्थ बंधुओ से निवेदन है कि गंगा सप्तमी को देव चित्रगुप्त प्रकटोत्सव के शुभ अवसर पर दिनांक 30.04.2020 दिन गुरुवार को अपने घर पर ही उतम स्वास्थ्य, सुख, शांति, समृद्धि, कोरोना वायरस से मुक्ति के लिये चित्रगुप्त जी की सुबह आरती, हवन, पूजन , चित्रगुप्त चालीसा और सांयकाल मे दीपक जलाये | फोटो विडियो फेसबुक, व्हाट्सएप सोशल मिडिया में कायस्थों को प्रेरित करने के लिये पोस्ट करें बधाइयाँ दें, जय चित्रगुप्त
डॉ. आदर्श श्रीवास्तव
मिडिया प्रभारी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा,
www.astha.net में कायस्थ समाज की वैवाहिक, धार्मिक, सामाजिक जानकारियां उपलब्ध हैं | व्हाट्सएप 9981704810

 


अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा 24 मार्च दोपहर 2 बजे होली मिलन एवं संगीत का आयोजन चित्रान्श मंगल भवन फूटाताल में होने जा रहा हैं | जिसमे "संस्कार" �सत्संग� TV श्री चित्रगुप्त जी के भजन प्रसिध्द गीतकार श्री दुर्गेश ब्यौहार जी द्वारा प्रस्तुत किये जायेंगे | जी टीवी सिंगर प्रयांश निगम गाना गायेंगे | हास्य व्यंग कवि गणेश श्रीवास्तव प्यासा जी भी अपनी कवितायें पढेंगे | महिला सभा द्वारा होलीगीत भी प्रस्तुत किये जायेगे कार्यक्रम मे आप सभी सपरिवार सम्मिलित होकर सामाजिक कार्यक्रम को सफल बनाकर समाज को एक अग्रणी पंक्ति मे आप सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने मे अहम भूमिका साबित होगी इसी आशा व विश्वास के साथ निवेदक आप और हम
https://www.astha.net/kayastha  कायस्थ समाचार
https://www.astha.net/priyanshnigam
https://www.astha.net/durgeshbeohar


विश्व कायस्थ संग़ठन के संयोजन मे 24 मार्च 19 रविवार संध्या 6 बजे से प्रेम मंदिर राईट टाउन जबलपुर में रंग पंचमी उत्सव एवं हास्य कवि सम्मेलन वा सांस्कृतिक आयोजन में आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित है कृपया पधारे |


चित्रगुप्त मंदिर खमरिया जबलपुर में जागो कायस्थ सभा द्वारा प्रति माह प्रथम गुरुवार को एक यजमान द्वारा श्री चित्रगुप्त का श्रंगार, पूजा-अर्चन एवं महाआरती तत्पश्चात महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता हैं | इस प्रथम गुरुवार 07.03.2019 को श्री राम कुमार वर्मा जी एवं श्रीमती सुषमा वर्मा जी जिनकी शादी साल गिरह जो 10 मार्च को हैं, यजमान बने � डॉ आदर्श श्रीवास्तव www.astha.net/kayastha कथा आरती फोटो


कायस्थ समाज की चित्रगुप्त शोभायात्रा 9 नवम्वर 2018 दोपहर 3 बजे चित्रगुप्त प्रेम मंदिर, राइट टाउन जबलपुर में चित्रगुप्त जी का पूजन, आरती से प्रारंभ होकर बस स्टेड, सुपर मार्केट, फुहारा, सराफा होते हुये श्री चित्रगुप्त मंदिर फूटाताल पहुंचेगी | वहां चित्रगुप्त जी का पूजन, हवन, भंडारा किया जायेगा | समाज के उत्कृष्ट सेवा करने वालों को सम्मान से नवाजा जायेगा | आप सभी से अनुरोध है कि आप सपरिवार पधार कर सामाजिक धार्मिक अपनी सहभागिता निर्वहन करने की कृपा करें| अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित परिजन, मित्रों को साथ लावें | डॉ. आदर्श श्रीवास्तव 9981704810

 


 

🌹श्री चित्रगुप्त प्राकट्योत्सव 🌹 22 अप्रेल को निम्न जगहों पर चित्रगुप्त प्राकट्योत्सव मनाया जायेगा |

मध्य प्रदेश - जबलपुर - 08:30 सुबह चित्रगुप्त प्रेम मंदिर पूजन, महाआरती, प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा - चित्रगुप्त सेना

मध्य प्रदेश - जबलपुर - 11:00 दोपहर चित्रगुप्त फुटाताल में पूजन, महाआरती, भोजन कार्यक्रम होगा - महिला कायस्थ परिषद्

मध्य प्रदेश - जबलपुर - 04:00 दोपहर नेत्रहीन विद्यालय भवरताल पार्क मे  फल व आइसक्रीम वितरण किया जायेगा - अखिल भारतीय कायस्थ महासभा

मध्य प्रदेश - जबलपुर - 05:00 शाम श्री चित्रगुप्त मंदिर खमरिया पूजन, महाआरती, प्रसाद वितरण, सुन्दर कांड - जागो कायस्थ सभा खमरिया

मध्य प्रदेश - जबलपुर - 06:00 शाम चित्रगुप्त प्रेम मंदिर पूजन, महाआरती, प्रसाद वितरण, गीत, नृत्य व भजन कार्यक्रम होगा - विश्व कायस्थ संघठन

 

मध्य प्रदेश - भोपाल - 06:00 शाम चित्रगुप्त मंदिर परिसर, जवाहर चौक टी टी नगर, पूजन, महा आरती, भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया है। चित्रगुप्त समाज भोपाल
 


चित्रांश भाइयों एवम बहनों 29, October 18 को देहरादून में की गई मेरी पहल पर, 14 जनवरी 2018 रविवार को मकर संक्रांति के पावन पर्व के शुभ अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्तजी एवं ब्रम्हाजी की तपस्यास्थली में श्री चित्रगुप्त मंदिर सार्वजनिक न्यास,अंकपात,उज्जैन के सौजन्य से हवन पूजा पाठ के साथ " संगत-पंगत महाकुंभ '2018 " का विशाल आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि कायस्थ शिरोमणि, माननीय श्री आर.के.सिन्हाजी सांसद राज्यसभा ,(बिहार-पटना) और विशेष अतिथि श्री कृष्णकुमार अस्थाना, इंदौर व मीरा निगम इन्दौर थे,संगत-पंगत कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री आनंदमोहनजी माथुर, इंदौर (पूर्व महाधिवक्ता म.प्र. शासन) ने की, मंच का संचालन समाजसेवी एवं ट्रस्ट के संरक्षक श्री कृष्णमंगलसिंहजी कुलश्रेष्ठ, व राजेन्द्र श्रीवास्तव हरिश प्रधान उज्जैन ने किया, इन्दौर से नरेन्द्र श्रीवास्तव जी, रोहित निगम, राहुल निगम, ऋषभ निगम, मनीष निगम, जगदीश निगम देवास से योगेश निगम गुना से पंकज सक्सेना धोलपुर से दिनेश सक्सेना चीतोड़गड़ से अनिल सक्सेना, उज्जैन से अमित श्रीवास्तव, भरत सक्सेना निखिल खरे का सहयोग और श्री चंद्रमोहनजी श्रीवास्तव ने सबका आभार माना ।
मध्यप्रदेश का शतत प्रतिनिधित्व करने वाली की सक्रिय कर्मठ महिला समाज सेवी श्रीमती रंजना निगम इन्दौर (संयोजिका संगत-पंगत मध्यप्रदेश) ने देश की सभी संगत पंगत में अपनी सक्रियता भाग लिया व संगत पंगत के प्रचार प्रसार में विशेष योगदान रहता है, ने मकर संक्रांति के उपलक्ष पर श्रीमती रंजना निगम व जयश्री जी ने देश भर से आई हुई महिलाओं का हल्दी कंकू लगाकर स्वागत किया व महिला सशक्तीकरण का परिचय दिया, उन्होंने बताया कि यह येसा मंच हैं, जिसमें समस्त कायस्थ समाज संगठन की महिलाएं इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर कायस्थ एकता का परिचय दिया, ये हमारे लिए गौरव की बात है...जिसमें रंजना निगम, ने कार्यक्रम को सक्रियता से संचालित किया l
"संगत-पंगत" के इस भव्य आयोजन को मध्यप्रदेश के उज्जैन, इंदौर, गुना, देवास, धार, खरगोन, नीमच, मन्दसौर, भोपाल, राजगढ़, नरसिंहगढ, बीना सहित, बिहार, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र आदि प्रान्तों से शामिल हुए चित्रांश बंधुओं ने हर्षोल्लास से अपनी सैंकड़ों की संख्या में उपस्थिति से संगत-पंगत कार्यक्रम को सफल बनाया।
आज तक की सबसे ज्यादा वास्तविकता वाली संगत-पंगत रही सभी चित्रांश भाई बहन चेहरों पर बेहद खुशी थी बिलकुल अपने घर में होने वाली शादी जेसा माहोल था...
किसी प्रकार का दिखावटी शिष्टाचार बिलकुल भी नहीं था.. सभी में उमंग थी संगत-पंगत के विचारों को सिन्हा जी से जानने की...
निम्न परिस्थिति अनुकूल नहीं थी :-
1) मकर संक्रांति होने के कारण घर में पूजा पाठ के साथ साथ बहन बेटी का खाना रहता है इस कारण लोगों का नहीं आना.... फिर भी आये...
2) पतंगबाजी की प्रतियोगिता का विशेष दिन होना...लोगों ने पतंगबाजी छोड़कर संगत पंगत कार्यक्रम में शामिल हुए...
3) चुनाव नजदीक होने पर कई नेताओं के अपने क्षेत्र में कार्यक्रम होने से नहीं आने पर भी...कई समाज सेवक की उपस्थिति से आपसी भाईचारा बड़ा...
4) एक दिन पूर्व भोपाल में कार्यक्रम होने से भोपाल के आसपास के लोगों की अनुपस्थिति...फिर भी कुछ लोग माननीय सिन्हा जी के साथ आए...
5) उसी दिन आष्टा में कार्यक्रम होंने से सीहोर, पछोर, व्यवरा, गुना, सोनकच्छ, शुजालपुर, सारंगपुर, शाजापुर, के लोगों का नहीं पहुंचना l
6) कुछ विपक्ष के द्वारा भी आने वाले लोगों को रोकना...
इतना सब होने के बाद भी लोगों का हमारे व माननीय सिन्हा जी के प्रति इतना प्यार था कि फिर बहुत अधिक तादाद में लोगों का आना....
बहुत बड़ी बात रही थी....
इस संगत पंगत की विशेष खासियत यह थी कि....
आपको सभी नए चेहरे थे...
जो कि शुभ संदेश को संकेत करता है...
संगत-पंगत के इस भव्य आयोजन में पहली बार समाज जनों ने किसी समाज संगठनों के नाम और पद की पहचान न बताते हुए संगत-पंगत महाकुंभ के खुले मंच पर आकर एकजुटता का परिचय देकर सफलता दिलाई,जो कायस्थ समाज की एकता एवं विकास का उदाहरण कहलायेगा । सभी समाज संगठनों को एक करने का
शंखनाद मकरसंक्रांति के पावन पर्व पर उज्जैन से शुरू हो चुका है, जिसमें सभी कायस्थजन एक साथ मिलजुल कर कायस्थ एकता और विकास पर विचार-मंथन करेंगे और वास्तविक धरातल पर कार्य को अंजाम देने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों और व सभी सहयोगियों को बहुत-बहुत धन्यवाद....!!
राजेश निगम - इन्दौर (संयोजक, संगत-पंगत मध्यप्रदेश) डॉ. आदर्श श्रीवास्तव www.astha.net फोटो


भोपाल में चित्रांशभवन व विश्राम कक्ष का लोकार्पण 13 जनवरी 2018 को संपन्य हुआ जिसमे मुख्य अतिथि आर.के.सिन्हा, भोपाल के माननीय सांसद आलोक संजर, मध्यप्रदेश के राजस्व और विज्ञान एवं प्रौधोगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सारंग जी, मध्यप्रदेश के सहकारिता राज्य मँत्री विश्वास सारंग, भोपाल के महापौर श्री आलोक शर्मा, भोपाल के पूर्व महापौर डॉ. आर. के. बिसरिया जी, भोपाल के पूर्व विधायक शैलेन्द्र प्रधान एवं अनेक गणमान्य महानुभाव भी उपस्थित हुये | इस भवन में कायस्थ समाज के लिए निःशुल्क क्लीनिक, विधिक सहायता केन्द्र, योग सेंटर व ग्रन्थालय की स्थापना की गई है । इस उत्कृष्ट सामाजिक कार्य के लिए चित्रगुप्त समाज भोपाल के अध्यक्ष राजेश नारायण श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष जीएम जौहरी व समस्त सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ। डॉ. आदर्श श्रीवास्तव फोटो


वीरेन्द्र खरे का एक्सीडेंट 17.12.2017 शहडोल में हो गया हैं | एक्सीडेंट में मस्तिष्क की नस फट गई हैं | इनका ईलाज अनंत हॉस्पिटल जबलपुर में डॉ. पांसे द्वारा किया जा रहा हैं | मस्तिष्क का ओपरेशन हुआ हैं अभी आईसीयु में हैं इनका खर्चा 1.25 लाख आयेगा | वीरेन्द्र खरे सब्जी व्यवसाई की आर्थिक स्थति कमजोर हैं | इस दुख की घड़ी में ईलाज हेतु सहायता करें | बैंक एकाउंट CENTRAL BANK OF INDIA (GOHPARU) SHAHDOL BEERENDRA KHARE A/C 2296072857 IFSC CODE CBIN0282179 हैं | भाई सतेन्द्र खरे मोबाइल नंबर 8962963860, व्हाट्सएप 9752554955 हैं | में डॉ. आदर्श श्रीवास्तव www.astha.net/kayastha 9981704810 इन्हें सत्यापित करता हूँ | सहायता करें और अन्य की सहायता के लिये पोस्ट को शेयर करें |


कायस्थ समाज का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 31 दिसम्बर 2017 दोपहर 1 बजे से खेरमाई मंदिर, मानस भवन, राइट टाउन, जबलपुर में आयोजित किया जायेगा | सम्मान समारोह में 75 वर्ष से अधिक बुजर्गो का सम्मान और बुजर्गो की सेवा करने बेटा-बहु का सम्मान किया जायेगा तथा 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थीयों का सम्मान किया जायेगा | बुजर्गो की जानकारी, विद्यार्थी की अंक सूची आमंत्रित हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने हेतु गायक, नृत्य प्रतिभागी अपना नाम नोट करायें | डॉ. आदर्श श्रीवास्तव व्हाट्सएप नंबर 9981704810 मिडिया प्रभारी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जबलपुर | कार्यक्रम की तैयारी हेतु आज चित्रगुप्त प्रेम मंदिर में 20.12.2017 को मीटिंग की गई | आदरणीय चित्रांश बंधुओं आप सादर सपरिवार आमंत्रित हैं आपकी गरिमामयी उपस्थिति से समाज गौरवान्वित होगा www.astha.net/abkmjabalpur


27 मार्च को जबलपुर में होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्य हुआ फोटो


12 दिसंबर 2015 को शहीद स्मारक जबलपुर में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्य हुआ | अखिल भारतीय कायस्थ महासभा डॉ आदर्श श्रीवास्तव All Photo


21/11/2015 > सतीश श्रीवास्तव, विक्रांत श्रीवास्तव जी (9926622312 / https://www.facebook.com/vikrant.shri.1) की माताजी (श्रीमती आशा श्रीवास्तव) की अंतिम यात्रा रविवार 22 Nov सुबह 11 बजे निवास फूटाताल, चित्रगुप्त मंदिर के पास से करियापाथर शमशान गृह जायेगी :- भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें |


13 नवम्बर यमदुतिया चित्रगुप्त पर्व पर जबलपुर के समस्त कायस्थ सभाओं द्वारा चित्रगुप्त शोभायात्रा निकाली गई � चित्रगुप्त फूटाताल मंदिर, चित्रगुप्त प्रेम मंदिर, विजय नगर, आधारताल में श्री चित्रगुप्त जी की महाआरती और दर्शन किये गये, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरुस्कार वितरण, आदि कार्यक्रम हुये | डॉ. आदर्श श्रीवास्तव www.astha.net कायस्थ मिडिया प्रभारी
सभी फोटो उपलब्ध क्लीक / लाईक करें https://www.facebook.com/astha.net/photos/933538510062877 
कार्यक्रम में उपस्थित रहे श्री सहेंद्र श्रीवास्तव, श्री भानु श्रीवास्तव, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. आदर्श श्रीवास्तव, श्रीमती रत्ना श्रीवास्तव, श्रीमती रेणु श्रीवास्तव, श्रीमती मीना श्रीवास्तव, श्रीमती रजनी श्रीवास्तव, के. के. श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, योगेश श्रीवास्तव, जीतेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. विनोद श्रीवास्तव, देवेश श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, गणेश खरे, आर. के. श्रीवास्तव, दुर्गेश ब्योहर, गणेश श्रीवास्तव, राजीव लाल श्रीवास्तव, शिवहरी श्रीवास्तव, नीरज वर्मा, आनंद निधि श्रीवास्तव, श्रीमती किरण श्रीवास्तव, हरी श्रीवास्तव, नवनीत श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, मनीष खरे, विनोद खरे, श्रीमती मधुलिका खरे, श्रीमती मयुप्रिया, प्रमोद श्रीवास्तव, हरीश वर्मा,


13/11/2015 जबलपुर:- यमदुतिया 13/11/2015 दोपहर 3 बजे चित्रगुप्त शोभायात्रा प्रेम मंदिर जबलपुर से शुरू हो कर फुटाताल जायेगी | उसके बाद सुन्दरलाल वर्मा जी के बाड़े में चित्रगुप्त मंदिर की स्थापना कर पूजन किया जायेगी | शाम 6 बजे प्रेम मंदिर में महाआरती की जायेगी |


श्री सुन्दरलाल तहसीलदार वर्मा जी के बाड़े में बनेगा श्री चित्रगुप्त जी का मंदिर

जबलपुर- चित्रगुप्त सेना जबलपुर ने दिनांक 26/10/2015 को सेना के श्री देवेन्द्र वर्मा जी के निवास पर श्री वेद आशीष श्रीवास्तव जी के जबलपुर आने के उपलक्ष्य में चाय चौपाल का आयोजन किया जिसमें चाय चौपाल के बिन्दुओं पर चर्चा के दौरान सिद्धांत वर्मा जी और उनके परिवार श्री शाश्वत वर्मा, बिन्जू वर्मा, परिक्षित वर्मा, देवेन्द्र वर्मा (मोंटू), पिंटू वर्मा, मयंक वर्मा प्रियंक वर्मा एवं समस्त वर्मा परिवार ने चित्रगुप्त मंदिर का निर्माण एवं सामुदायिक भवन हेतु 10,000 वर्ग फुट क्षेत्र सुन्दरलाल तहसीलदार वर्मा जी के बाड़े में कायस्थ समाज को जगह दी | इस पर डॉ. आदर्श श्रीवास्तव जी, देवेन्द्र वर्मा जी, संतोष श्रीवास्तव जी, आशीष श्रीवास्तव जी, रज्जन श्रीवास्तव जी, मनोज निगम जी, श्रीमती रजनी निगम जी, श्रीमती मनीषा वर्मा जी आदि ने प्रस्ताव की सराहना करते हए संकल्प लिया की 13 नवम्बर को यम द्वितीया पर्व वर्मा जी के बाड़े में मनाया जायेगा | 
चित्रगुप्त मंदिर के निमार्ण की घोषणा के बाद 27/10/2015 मंदिर स्थल का सुवह निरिक्षण किया गया और शाम को डॉ. आदर्श श्रीवास्तव के निवास पर जबलपुर की समस्त कायस्थ सभाओं की मीटिंग की गई जिसमे चित्रगुप्त मंदिर की रुपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई | जिसमे श्री संजीव वर्मा, श्रीमती रत्ना श्रीवास्तव, श्री अमरेश श्रीवास्तव, डॉ. विनोद श्रीवास्तव, श्री राजीव लाल श्रीवास्तव, श्री देवेन्द्र वर्मा, श्री आदर्श श्रीवास्तव, श्रीमती रजनी श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, जीतेन्द्र श्रीवास्तव, अनिल सक्सेना, दुर्गेश व्योहार आदि ने भाग लिया
Photo


12.04.2015 अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का प्रांतीय कार्यकारिणी की सभी फोटो उपलब्ध ... प्रदेश अध्यक्ष श्री पी. डी. श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष जबलपुर श्री भानु श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष बालाघाट श्री दिनेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष सागर श्री शेलेन्द्र श्रीवास्तव ... जिलाध्यक्ष नरसिंहपुर श्री अजय श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष सीधी सुनील खरे, .... मिडिया प्रभारी डॉ. आदर्श श्रीवास्तव Photo


वर्ल्ड कायस्थ कांफ्रेस रविवार 15 मार्च सुबह 9 से रात्रि 8 तक तालकटोरा स्टेडियम न्यू दिल्ली में होने जा रहा हैं |
चुनौतियों से भरे इकीस्वीं शताब्दी में कायस्थों को अपनी एकता की अखंडता, रोज़गार के नये आयाम, उतरोतर शिक्षा के संसधान, सामाजिक एवं राजनितिक सशक्तिकरण के विस्तार तथा कायस्थ महिलाओं का सशक्तिकरण सामाजिक कुरीतियों के दमन हेतु तैयार करना |

कार्यक्रम में परिचर्चा,  नृत्य, गीत संगीत, पुरुस्कार वितरण किया जायेगा |
चीफ गेस्ट रवि शंकर प्रसाद यूनियन मिनिस्टर, आर. के. सिन्हा, चेयरमेन राज्य सभा,
अप सभी कायस्थ बन्धु सादर आमंत्रित हैं |
आल कायस्थ एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव 8790521242

कार्यक्रम 15 मार्च को सुबह  9 बजे से शुर हो गया हैं लाईव वेबसाइट पर देखें
Live Click

Programme

WORLD KAYASTHA CONFERENCE Preparing Kayasthas for challenges 0f 21st century

Organised by Shri Chitragupta Kayastha Sabha, Hyderabad

Supported by : National Kayastha Action Committee Programme Schedule

10AM-11AM: Registration open for delegates & Morning Tea

10.45AM-2PM: Inaugural cum Brain Storming Session

To begin with Stuti of Bhagwan Chitragupt ji

Lighting of Lamp by Chairman, President, Office bearers of WKC and special invitees

Welcome of Special invitees and Office bearers of various Kayastha Sabhas with garlands and bouquets

Welcome Address by President WKC Mr. Prakash Srivastava

Brainstorming Session:

Preparing Kayastha for challenges 0f 21st century with respect to integration, new avenues of employment, advance education, Social Empowerment together with Political Empowerment & Women Empowerment to fight Social evils

Concluding address by Chairman Mr. R K Sinha, MP

Vote of thanks by Mr. Arvind Srivastava, Sr. V. President

2PM-3PM: Community Lunch-Preeti Bhoj

3PM : Cultural Programme by Talented Chitransh

4.45PM: Felicitation of Distinguished Kayasthas:

Kayastha Ratan Award Ceremony

Opening remarks: Mr. Prakash C Srivastava

Address: Chief Guest Union Minister of Communications and Information Technology Mr. Ravi Shankar Prasad

Address: Chairman Mr. R. K. Sinha

5.45 PM : Kathak Performance by Naliniji Kamalini ji with Guru Jitendra ji Maharaj

6.30PM Announcement for beginning of 3rd WKC

ओनलाईन पंजीयन करे Registration Form

स्टेडियम की लोकेशन गूगल में देखें Click

For further details contact PRAKASH CHANDRA SRIVASTAVA PRESIDENT- WORLD KAYASTHA CONFERENCE CONTACT. NO : 8790521242

Dr. Adarsh Shrivastava 9981704810, 9425323107

Astha.Net Kayastha Matrimony   chitransh kayastha Parisad   Akhil Bhartiye Kayastha Mahasabha Jabalpur    Chitragupta Sena     Akhil Bhartiye Kayastha Mahasabha Rohtak    CG Kayastha